यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आए 80 से अधिक यात्रियों को पुलिस ने बिना ई-पास के पकड़ा तो उन्होंने डामटा चौक के पास हंगामा कर दिया । इन सभी यात्रियों के पास आनलाइन पास नहीं थे। पुलिस के रोकने पर यात्रियों ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए यमुनोत्री राजमार्ग पर जाम लगाया। डामटा से बड़कोट तक आने की अनुमति के बाद यात्रियों ने जाम खोला। भले सभी यात्रियों को बड़कोट से आगे नहीं जाने दिया गया।
आफलाइन पास देने पर सोमवार को निर्णय लिया जाना है। बड़कोट उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि 15 से 20 गाडिय़ां डामटा में पुलिस ने रोकी गई थी, क्योंकि देवस्थानम बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पूर्ण रूप से ई-पास के ज़रिये बुक हो चुके हैं। ऐसे में आने वाले तीर्थ यात्रियों के पास ई-पास होंगे, उन्हीं को जाने की अनुमति होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जा चुका है। उनके मुताबिक डीआइजी और शासन को अवगत करा दिया गया है। जाम लगाने वाले यात्रियों को डामटा में समझा-बुझाकर उच्चाधिकारियों की अनुमति से बड़कोट तक लाया गया है, लेकिन बड़कोट से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। बड़कोट से आगे वह तभी जा पाएंगे जब उनके प्रापर ई-पास की जांच हो जाएगी।
समाचार संगम भी आप सबसे यह अनुरोध करना चाहता है की बिना पास के चार धाम यात्रा पर न आएं | यदि हमारे देशवासी कोरोना की दो लहर देखने के बाद भी नहीं सुधरते तो इस से ज़ादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता | अगर आप इस खबर को देखें तो यात्री नियम भी तोड़ रहे हैं और राजमार्ग को भी बाधित कर रहे हैं


0 Comments