header ads

सफाई ज़रूरी है - आशु सेमवाल

 आज आप किसी भी जंगल में जाओ आप को प्लास्टिक और बॉटल्स दिख ही जाएंगी , जो की पर्यावरण के लिए बहुत जी खतरनाक है  ! न जाने क्यों हम लोग ये बात नहीं समझ रहे हैं की ये सब हमारे लिए ही घातक है , में जब भी देहरादून से मसूरी, मालदेवता की तरफ जाता हूँ तो वहां शराब की बोतलें नमकीन के पैकेट, और भी बहुत सी चीज़ें होती हैं , हम लोग ये बेसिक बातों को कब समझेंगे की हमको कूड़ा ऐसे नहीं फेकना है 


मेरी आप लोगों से अपील है की प्लीज आप लोग बात को समझों, हम समाज का एक हिस्सा हैं , हम सुधरेंगे  तब ही समाज सुधरेगा ! अगर हम बोलते हैं की केवल हमारे सफाई रखने से क्या होता है तो आप गलत सोच रहे हैं , हम पूरी दुनिया की एक इकाई हैं हैब हम सुधरेंगे तब ही धीरे - धीरे पूरा समाज ठीक हो जाएगा. 


हम कोई भी अच्छी या बुरी चीज़ को अपने सकते हैं , तो क्यों न हम अच्छी बातों को अपनाएँ , ध्यान रखें की हमसे कोई गलत काम न हो जाये , मेहनत करें , खुश रहें , आशावादी रहें. तभी तो हमारे जीवन में सुख और शांति आएगी ,

आज से आप प्रण  लीजिये की आप सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे , कूड़े को कूड़ेदान में ही डालेंगे और अपने आस पास के इलाके को साफ़ बनाएंगे   


Post a Comment

2 Comments